Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 134

एक बार बादशाह ने भरी सभा में पूछा:- गर्मी, बरसात, सर्दी, हेमंत, शिशिर और बसंत इन छ: ऋतुओ में से सबसे अच्छी ऋतु कौन सी है?


सभी दरबारियों ने अपनी-अपनी अभिरुचि के अनुसार किसी ने कुछ और किसी ने कुछ बतलाया|

लेकिन दरबारियों की बात सुनकर बादशाह को मजा नहीं आया| फिर उन्होंने बीरबल से पूछा| बीरबल ने तुरंत ही जवाब दिया| ‘पेट भरे की

ऋतु अच्छी होती है, हुजूर’|

बादशाह ने कहा:- क्या मतलब? भूखों के लिए कुछ भी ठीक नहीं| सभी ऋतुए उनके लिए कष्टदाई होती है| लेकिन जिनका पेट भरा हुआ होता

है, उनके लिए सभी ऋतुए अच्छी होती हैं| बादशाह बीरबल की इस बात को सुनकर बड़े खुश हुए|

   0
0 Comments